आकाश तत्व का क्या है काम,
क्या होती है इसकी पहचान
यही दर्द का अहसास कराता
खुशियों की ये बरसात कराता
पंच तत्वों में ये पिता कहलाता
इसका सभी से है गहरा नाता
कोई कष्ट हो इसको पहले आता
ये मन बुद्धि को अहसास करवाता
सुनना बोलना है इसके गुलाम
स्मरण सिमरन का यही है मालिक
गन्ध प्रसारण है इसी का काम
कोई घेरा इसको रोक ना पाता
आकाश तत्व का यही है काम,
बस इतनी सी इसकी पहचान
टाइम साइंटिस्ट कुछनाकर गुरुजी
No comments:
Post a Comment